Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी ने BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, दी टिहरी के विकास की गारंटी

टिहरी में सीएम धामी की जनसभा, BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए टिहरी पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने टिहरी से भाजपा प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी के पक्ष में वोट मांगे.

सीएम धामी ने BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सीएम ने कहा भाजपा ने टिहरी के लिए अच्छा विजन रखने वाले व्यक्ति मस्ता सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाया है. सीएम ने अपने संबोधन में कहा टिहरी से मेरा व्यक्तिगत लगाव रहा है. हम चाहते हैं कि जिले का तेजी से विकास हो. सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हजारों करोड़ रुपये की लागत से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम क्षेत्र का विकास किया जा रहा है.

ट्रिपल इंजन सरकार होने पर नहीं होगी धनराशि की कमी

सीएम धामी ने कहा प्रदेश में आधारभूत संरचनाएं खड़ी की जा रही है. हर क्षेत्र को विकास से जोड़ने के लिए हम संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं. टिहरी और आसपास क्षेत्र का भी तेजी से विकास किया जा रहा है. सीएम ने कहा ट्रिपल इंजन सरकार होने पर टिहरी क्षेत्र के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

प्रदेश में कोई दंगा करेगा तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई

सीएम धामी ने कहा कि पहले प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लोगों को बहला-फूसला कर और डराकर धर्मांतरण कराया जा रहा था, जिस पर हमने कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है. अब प्रदेश में यदि कोई दंगा करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा प्रदेश में जल्द ही UCC को लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

सीएम ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कश्मीर में उन लोगों का समर्थन करती है जो अलगाववादी और आंतकवादियों को प्रोत्साहित करते हैं. कांग्रेस के नेता इस जुगत में लगे हैं कि किसी तरह हमारा निकाय चुनाव में खाता खुल जाए और हम फिर से भ्रष्टाचार का खेल शुरू करें. सीएम ने कहा जिन लोगों की सरकार ही नहीं है वो क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते.

सीएम ने दी टिहरी के विकास की गारंटी

सीएम ने आगे कहा क्षेत्र के लोगों को ऐसे लोगों को चुनना चाहिए जो टिहरी का विकास कर सके और पर्यटन मानचित्र पर टिहरी को अलग स्थान दिला सके. सीएम धामी ने कहा मैं आप सभी को टिहरी के विकास की गारंटी देता हूं. अगर भाजपा निकाय चुनाव में जीती तो यहां का तेजी से विकास होगा. पर्यटन नगरी के रूप में टिहरी को स्थापित करने के लिए तीन गुना तेजी से विकास होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News