Connect with us

उत्तराखण्ड

डेंगू केसों ने बरपाया कहर, विधायक समेत पॉजिटिव 600 पार, मौतें भी हुईं

उत्तराखंड में डेंगू के केस कहर बरपा रहे हैं। देहरादून में डेंगू से संक्रमित मरीजों एवं मौत की संख्या बढ़ना चिंता का सबब बना हुआ है। दून में डेंगू मरीजों की संख्या 600 से ऊपर पहुंच गई है, वहीं अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। दून अस्पताल में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

दून अस्पताल के डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी को छह सितंबर को भर्ती कराया गया था, वह निजी अस्पताल से रेफर होकर आई थी। गंभीर स्थिति में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था।दून अस्पताल में तीसरी मौत डेंगू के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 611 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 128 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है। 12 लोगों की मौत हो चुकी हैं, सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत दून अगला अस्पताल में हुई है। उधर, दून अस्पताल में डॉक्टरों में समन्वय न होने पर प्राचार्य कड़ी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अभी भी समन्वय नहीं बना है।

प्रतापनगर विधायक को डेंगू, अस्पताल में भर्ती प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान सर्दी के साथ तेज बुखार आने पर उन्हें विधानसभा की डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया। यहां वीआईपी वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है और उपचार शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  महिला अफसर की जांच रिपोर्ट करेगी थप्पड़ कांड का पर्दाफाश

डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि विधायक की डेंगू की एनएस-1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विशेषज्ञों की देखरेख में अगला उनका इलाज शुरू किया गया है। बुखार काफी तेज था, खून की जांच कराई जा रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News