Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय पालीटेक्निक रानी पोखरी में युवा शक्ति का उचित मार्गदर्शन

डोईवाला। बुधवार को नवज्योति जनकल्याण समिति के तत्वाधान में राजकीय पॉलिटेक्निक रानी पोखरी में, क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं की काउंसलिंग कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। डॉ अमित शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सहकार भारती एवं एडवोकेट रेनू डी सिंह, समाधान महिला हेल्पलाइन द्वारा बच्चों से बातचीत की गई।

मुख्य वक्ता डॉ अमित शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके द्वारा बताया गया कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता एडवोकेट रेनू डी सिंह समाधान महिला हेल्पलाइन द्वारा छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विस्तृत जानकारी दी गई एवं आर्टिकल 51 नागरिकों के कर्तव्य विषय में चर्चा की गई साथ ही जेंडर के विषय में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में समाधान महिला हेल्पलाइन की संचालिका एडवोकेट रेनू डी सिंह द्वारा सुश्री मानसी खत्री को समाधान की युवा वाहिनी की कक्षा के रूप में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में 150 छात्र – छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाठक, अध्यापक अरविंद कुमार, सुनीता राणा, उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन नव ज्योति जन कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला खत्री ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News