Connect with us

Uncategorized

किच्छा में फिर हंगामा: कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस ने स्ट्रांग रूम से घसीटकर निकाला, मतपेटियां बदलने का आरोप

किच्छा में चुनाव को लेकर देर रात एक बार फिर हंगामा हो गया। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी कांग्रेस प्रत्याशी को घसीटकर स्ट्रांग रूम से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

स्ट्रांग रूम के बाहर हुआ हंगामा
जानकारी के मुताबिक, देर रात किच्छा स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह पहुंच गए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी राजेश प्रताप सिंह को पकड़कर बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए मतपेटियां बदलने के आरोप
घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सील किए जाने से पहले ही उन्हें बदलने का काम किया जा रहा था। राजेश प्रताप सिंह ने मतपेटियों को बदलने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

विधायक को थप्पड़ मारने के बाद पहले से गरमाया था माहौल
गौरतलब है कि किच्छा में इससे पहले शाम के समय भी जमकर हंगामा हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थक पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी। विरोध में विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर बैठ गए थे। वहीं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी धरने पर बैठ गए थे। दोनों पक्षों के समर्थकों के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

More in Uncategorized

Trending News