Connect with us

उत्तराखण्ड

आठवीं क्लास के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

काशीपुर। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आठवीं क्लास के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या हुई है जबकि स्कूल ने आकस्मिक मौत बताई है।बता दें कि काशीपुर काली मंदिर निवासी 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध कुमार गुप्ता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहां भारी पुलिस बल मौजूद है। बच्चे के पिता किसी दुकान पर काम करते हैं। परिवार ने स्कूल टीचर पर होमवर्क ना पूरे करने के कारण बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News