Connect with us

उत्तराखण्ड

काफल तोड़ना महिला को पड़ गया भारी,40 फीट गहरे गड्डे में गिरी

चंपावत। जिले की एक महिला को कुमाऊं का प्रसिद्ध फल काफल तोड़कर खाना महंगा पड़ गया। महिला काफल तोड़ने के लिए पेड़ में चढ़ी हुई थी, अचानक गहरे गड्डे में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चंपावत में तैनात उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, उप निरीक्षक ललित पांडे, उपनिरीक्षक पिंकी धामी, हेड कांस्टेबल पुराण आर्य, कांस्टेबल किशोर सिंह व चालक देशराज तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्राम वासियों की मदद से पुलिस ने महिला को बमुश्किल बाहर निकाला।

बताया गया कि महिला चौकी गांव की रहने वाली है जो काफल खाने आई थी। किसी व्यक्ति द्वारा अपने खेत पर ठीक काफल के पेड़ नीचे करीब 40 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया था। जिसमें महिला गिर गई। चंपावत पुलिस द्वारा तत्काल उक्त महिला को निकलवाने हेतु रस्सी के सहारे कांस्टेबल किशोर सिंह को गड्ढे के अंदर रस्सी के सहारे भेजा गया। काफी मशक्कत कर मौके पर उपस्थित टीम ने रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला और 108 की मदद से उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने रोली ग्वाड और घिंघराण में चलाया आग जागरूकता अभियान।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News