कुमाऊँ
शिविर में महिला कांग्रेस समेत 50 ने किया रक्तदान
भीमताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नल दमयंती ताल में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या एवं यूथ कांग्रेस के नेतृत्व तथा महिला जिला अध्यक्ष नैनीताल श्रीमती मीना बिष्ट की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतियां का सहयोग रहा।
महिला कांग्रेस की ओर से चेयरमैन देवेंद्र चुनौतियां और विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सचिव श्रीमती खष्टी बिष्ट ,महिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह ,महिला नगर अध्यक्ष हेमा परगाई , रीना आर्य, कंचन चुनौतियां, भीमताल महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती रौतेला, ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवती रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष भीमताल सौरव रौतेला,सुजान सिंह रजवार, वीरेंद्र मेहरा, भगवान सिंह बिष्ट तथा कांग्रेस परिवार का सहयोग मिला।
















