Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर किये सेवा कार्य

टनकपुर। केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर जनपद चंपावत के सभी गांव में एवं सभी नगर वार्ड में सेवा ही संगठन भाग-2 के अंतर्गत लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल एवं जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय एवं तीनों चेयरमैन ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल समेत सभी लोगों ने सेवा की।

इसके साथ ही सुमनलता पाटी, महेंद्र ढेक लोहाघाट, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, रेनू अग्रवाल बनबसा नगर पालिका अध्यक्ष, दीपक रजवार, श्याम ढेक,मोहित पाठक,निर्मला अधिकारी, बच्चन सिंह सभी मंडल अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों ने एवं सभी भाजपा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के संग मिलकर जनपद के समस्त गांव में सेवा कार्य किए जैसे कि मास्क वितरण कर जागरूकता एवं सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक आदि सेवा के कार्य किए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा चौड़ा मेहता,चौड़ा पिता, कुलियाल गांव,मछाड़,खेतीखान, पोखरी, धूना घाट,साल आदि क्षेत्रों में मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन भी किया, एवं सभी लोगो से वैक्सीनेशन कराने के लिए भी आग्रह किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने टनकपुर मंडल के उचोलीगोठ, छीनीगोठ एवं नगर के वार्ड नंबर:-09 आदि क्षेत्रों में मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन किया और सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने के लिए आग्रह भी किया। यह जानकारी भाजपा जिला चंपावत सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल जी के द्वारा दी गई है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News