Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

गढ़वाल

उत्तराखंड का एक वीर सपूत रक्षा करते हुए शहीद

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य का एक वीर सपूत जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गये। जानकारी के अनुसार 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। उनकी शहादत की ख़बर से उत्तराखंड में शोक की लहर छाई है, 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मंदीप सिंह नेगी पुत्र सत्याल (पौड़ी गढ़वाल) जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सीमाओं की सुरक्षा को तैनात थे। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11 वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। पोखड़ा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सकनोली निवासी मनदीप की शहादत की सूचना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।ग्राम सकनोली के प्रधान मेहरबान सिंह ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे सेना से आए फोन के जरिए उन्हें मनदीप की शहीद होने की जानकारी मिली। फोन पर जानकारी दी गई कि गुलमर्ग क्षेत्र में एक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान मनदीप शहीद हुये। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने मनदीप के पिता सत्यपाल सिंह को घटना की जानकारी दी।

बताया कि खबर सुनने के बाद से मनदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं। शहादत की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर है, बताया जा रहा है अगले माह मनदीप का विवाह होने वाला था।इधर पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मंदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्होंने ट्विटर पर लिखा है की एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद! उन्होंने बताया कि शनिवार को मनदीप की पार्थिव देह उनके आवास में पहुंचेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News