Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

तिलकराज बेहड़ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तिलकराज बेहड़ के पहली बार सितारगंज और नानकमत्ता आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया तिलक राज बेहड़ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया जिसको लेकर सितारगंज के अमरिया चौक पर उनका भव्य स्वागत किया।प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह सितारगंज और नानकमत्ता पहुंचकर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा सरकार ने बहुत ज्यादा पूरे देश में महंगाई कर रखी है जिसको देखते हुए जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता ने इस बार मन बना लिया है की 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है।
कहा कि महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस हो या खाने में तेल यूज होने वाला या घर का राशन का सामान बहुत ज्यादा महंगा हो चुका है जिससे कि गरीब आम जनता की कमर टूट चुकी है और इस बार पूरे उत्तराखंड के वासियों ने मन बना लिया है कि उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार लानी है और बनानी है।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News