Connect with us

राष्ट्रीय

पिता की मौत के बाद बेटियों ने लाश घर में छुपाये रखा, हुआ खुलासा

बेटियों ने पिता की मौत पर कोरोना की आशंका के चलते और खुद को क्वारंटीन होने के भय से अपने पिता की लाश को चार दिन तक घर में ही रखा। बता दें कि मामला मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार इलाके का है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि बेटियों को डर था कि पिता की मौत के बाद उनकी जांच की जाएगी और संक्रमित मिलने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा।अरनाला सागरी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने ने कहा कि सेवानिवृत्त राशन अधिकारी हरिदास सहरकर का क्षत-विक्षत शव विरार के गोकुल कस्बे में उनके घर से मिला। पूरा मामला तब सामने आया जब सहरकर की छोटी बेटी स्वप्नाली ने दिन में नवापुर में समुद्र में छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि सहरकर की रविवार को घर पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने इस डर से उनके शव को घर पर रख दिया था। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति की बड़ी बेटी विद्या ने नवापुर में समुद्र में कूदकर आत्महत्या कर ली और उसका शव पुलिस ने बरामद कर ली है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News