Connect with us

उत्तराखण्ड

विभिन्न मांगों को लेकर कृषि सहायकों ने मंत्री से लगाई गुहार

हल्द्वानी। छह सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के समस्त कृषि सहायकों ने मानदेय में वृद्धि करने के लिए कृषि मंत्री को ज्ञापन दिया है।
दिये गए ज्ञापन में कहा है कि कृषि सहायकों को उनकी सेवाएं देखते हुए जीवन यापन करने हेतु न्यूनतम 18000 का मानदेय दिया जाए। साथ ही कृषि सहायकों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय देने की सुचारू व्यवस्था बनाई जाए, जैसा कि अभी तक मानदेय अनियमित रूप से दिया जा रहा है। कृषि सहायकों के पद को ढांचागत करने की व्यवस्था की जाए, ज्ञापन में कृषि सहायकों को नियमित करने की नीति तैयार करने, भविष्य निधि की व्यवस्था करने, उम्र दर्जा दराज कृषि सहायकों के बदले में उनके आश्रतो की नियुक्ति व्यवस्था करने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News