Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

अखण्ड रामायण पाठ व विशाल भण्डारे के आयोजन

दन्या(अल्मोडा)। श्रावण मास के पहले सोमवार को पंचदेवलेश्वर महादेव मंदिर लमगड़ा में स्थानीय जनों द्वारा आयोजित अखण्ड रामायण पाठ व विशाल भण्डारे के आयोजन में जागेश्वर विधानसभा के भाजपा के सक्रिय नेता व जिलापंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा मोहन सिंह महरा शामिल हुये । मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय संयोजक टीम से मिलकर उनके इस पवित्र कार्यो के लिए सभी को धन्यवाद दिया। और भविष्य में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए संयोजक टीम के साथ सहयोग कर उत्साहवर्द्धन करने की अपील की। इस माध्यम से नवयुवकों को क्षेत्र में आध्यात्मिक व विकास कार्यों को करने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। जिसका हमारे जीवन मे विशेष महत्व है।

इस मौके पर वीजेपी के मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय,बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरन बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लमगड़ा दीपक सिजवाली,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर नैनवाल, मण्डल मंत्री हरीश सिजवाली, बूथ अध्यक्ष कपकोट गोपाल सिजवाली, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बजेठा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कपकोट देव राम, प्रधान साँगड़ संजय सिजवाली, प्रधान दोघडिया मेलकानी सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News