Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव को लेकर किया मंथन

प्रदेश समन्वयक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रानीखेत। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिव मंदिर सभागार रानीखेत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि रानीखेत विधायक उपनेता सदन करन माहरा व एआईसीसी समन्वयक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया व महिला समन्वयक सुमित्रा कुमारी यादव संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने किया।

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश समन्वयक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रासद हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी, हमारी पार्टी चाहती है कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ कर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए। हमें पार्टी ने निर्देश दिया हैं कि उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करना है। जिस प्रकार आज जनता बढ़ती महंगाई से जूझ रही है, हमें मजबूती के साथ इकट्ठा होकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार को 2022 में उखाड़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। इसके लिए हमें अपने संगठन को मजबूत और सक्रिय करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोर देकर कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आज और अभी से हर एक-एक कार्यकर्ता के घर में कांग्रेस का झंडा लगाकर आगामी चुनाव की तैयारी करनी है।

प्रदेश समन्वयक सुमित्रा कुमारी यादव ने मौजूद कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी को जनता के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं और समाधान के लिए प्रयास करने होंगे। जिस प्रकार देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार से आम जनता त्रासद है। उत्तराखंड प्रदेश की जनता दुबारा कांग्रेस को सत्ता पर देखना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने संबोधन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार से लोगो का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को उजागर कर लोगो को उजागर करें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि घर घर जाकर पूर्व की कांग्रेसी सरकारों के विकास कार्यों के विषय में जानकारी दें और हमें सोशल मीडिया का एक ग्रुप बनाकर अपने कार्यो को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करना होगा।

विधायक ने दावा किया की आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी, उत्तराखंड की जनता बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार का ध्यान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को न देखकर सिर्फ अपने मुख्यमंत्रियों को बदलने में लगी हुई है। उसका विकास के कार्यों पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम फिर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों की नौकरियों को लाने का काम करेंगे, और जो पेंशन भाजपा सरकार के द्वारा बन्द किया गया हम फिर से पेंशन लागू करने का प्रयास करेंगे।

इस बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश चंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष रानीखेत महेश आर्या, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, कुंदन सिंह बिष्ट सेवा दल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अगस्त लाल शाह, जिला उपाधयक्ष दीपक पंत, ग्राम प्रधान गैराड़ लालित मोहन, मोहित जैन, पान सिंह मेहरा, राजेंद्र रावत, मोहन सिंह नेगी, बिशन सिंह टनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, दीप उपाध्याय, दिगम्बर सिंह रावत, राजेंद्र गिरी, अभिषेक बिष्ट, बसंत नेगी, प्रमोद कुमार पाल, अमन शेख, खुशाल मेहरा, रविंद्र मेहरा, पंकज गुर्रानी, भगवती रिखाडी, ममता व दूरदराज से आए अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा

रिपोर्ट-बलवंत सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News