Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग घायल

सितारगंज। यहां सड़क दुर्घटनाओं पर काबू करने के लिए पुलिस के द्वारा कई अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमी आने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां सितारगंज में एनएच 125 के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। कार में एक महिला समेत 2 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि कार में सवार लोग सितारगंज से नानकमत्ता की ओर जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर घायलों को 108 की मदद से सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News