Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

आंगनबाड़ी एवं ट्रैफिक पुलिस को सराहा, बांटे मास्क, सेनिटाइजर

टनकपुर। बनबसा क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों व टनकपुर,बनबसा ट्रैफिक पुलिस को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के द्वारा N 95 मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किए गए।
इस दौरान अनिल चौधरी पिंकी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों ने इस वैश्विक महामारी कोरोना काल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया है। इस वैश्विक महामारी कोरोना में जब कुछ लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे तब इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोगों के घर घर जा जाकर काम किया और एक फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मास्क और सेनीटाइजर वितरण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में गीता देवी,चंदा तड़ागी, प्रियंका राणा, सोनम बसेड़ा,नीरू बिष्ट, अनीता सिंह,किरण भट्ट,पुष्पा चंद, माधवी देवी,गायत्री पंत आज आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। वहीं दूसरी और ट्रैफिक पुलिस के जवान ललित जोशी और विजय सिंह को भी N 95 मास्क और सैनिटाइजर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के द्वारा वितरित किए गए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के साथ मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने में आसिफ खान, अंकित बाल्मीकि, सूरज बोहरा, चंदन बाबा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

More in कुमाऊँ

Trending News