Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

आवारा दुर्घटनाग्रस्त चोटिल पशुओं एवं वृद्ध बीमार गायों, बछड़ों का हो रहा लालन-पालन

टनकपुर। नित्य आश्रम गौ सेवा समिति के द्वारा टनकपुर के सैलानीगोठ गांव के काला झाला आश्रम में पिछले 4 वर्षों से आवारा और दुर्घटनाग्रस्त चोटिल हुए पशुओं एवं वृद्ध बीमार गायों और बछड़ों का लालन-पालन किया जा रहा है। गोवंशीय गौ माताओं का पालन पोषण नित्य आश्रम गौ सेवा समिति काला झाला आश्रम सैलानीगोठ गांव के वेदांती स्वामी संध्या गिरी महाराज के संरक्षण में हो रहा है।

वर्तमान में काला झाला आश्रम में 80 से 85 गोवंशीय पशुओं का लालन पोषण हो रहा है। काला झाला आश्रम के अध्यक्ष धर्मानंद पांडेय ने पर्वत प्रेरणा को बताया कि वर्तमान में गौशाला के संरक्षक के रूप में वेदांती स्वामी संध्या गिरी महाराज, उपाध्यक्ष हरीश हैसियत, महामंत्री मोहित गढ़कोटी, कोषाध्यक्ष अमित एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोज, दिनेश प्रजापति, नरेश, भूपेंद्र गांधी, कैलाश गड़कोटी,सोनू ठाकुर, शशांक गोयल, योगेश पांडेय,धर्मपाल हमारे काला झाला आश्रम में गोवंशीय पशुओं की प्रेम पूर्वक एवं निष्ठा भाव से प्रतिदिन सेवा कर रहे हैं।

गौशाला निर्माण की प्रेरणा हमे चंपावत विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दी थी। कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपनी निजी धनराशि चार लाख इक्यावन हजार से काला झाला गौशाला का निर्माण करवाया था। वर्तमान में नित्य आश्रम गौ सेवा समिति को दानदाताओं का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। जो लोग अपनी गायों को और बछड़ों को अपने घर से बाहर निकाल देते हैं,और आवारा छोड़ देते हैं। उन जैसे नाकारा लोगों के लिए नित्य आश्रम गौ सेवा समिति एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

ऐसे बेजुबान जानवरों पर इस कलयुग में जो लोग अत्याचार कर रहे हैं, उन लोगों को नित्य आश्रम गौ सेवा समिति से एक सबक सीखना चाहिए। आजकल तो अगर किसी के घर में गाय दूध देना बंद कर दे तो कुछ लोग गाय को घर से बाहर निकाल देते हैं,और आवारा छोड़ देते हैं। ऐसे नाकारा लोगों को भी नित्य आश्रम गौ सेवा समिति से सबक सीखने की आवश्यकता है। नित्य आश्रम गौ सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मानंद पांडेय ने सभी लोगों से अपील की है। कि आप लोग अपने जानवरों को आवारा ना छोड़े और जो लोग आवारा जानवरों पर अत्याचार करते हैं। जैसे कि उन्हें डंडा मारना या लात मारना तो ऐसे लोगों के लिए धर्मानंद पांडेय ने कहा कि भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे। क्योंकि ऐसे पापी लोग अपने नर्क का रास्ता स्वयं तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

संवाददाता गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News