Connect with us

राष्ट्रीय

मास्क न लगाने के विवाद में बैंक,गार्ड ने गोली मार दी

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली में आज मामूली बात, मास्क न लगाने को लेकर एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने राजेश नाम के ग्राहक पर गोली मार दी। गोली राजेश के पैर में लगी, घायल ग्राहक राजेश का उपचार चल रहा है। जबकि सेक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि राजेश बिना मास्क पहने बैंक के गेट में खड़ा था, तभी गार्ड ने उसे अंदर आने के लिए मना करते हुए रोक दिया,इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई।उस समय लंच चल रहा था, राजेश वापस लौटने के बाद मास्क पहनकर फिर बैंक पहुँचा, इसी दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया, सिक्युरिटी गार्ड ने उस पर गोली मार दी, गनीमत ये रही कि गोली पैर पर लगी, उसकी जान बच गई। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News