Connect with us

राष्ट्रीय

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहिरी का 69 साल की उम्र में निधन

देश के लिये एक बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है,बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और ‘याद आ रहा है’ गाने से लोगों के बीच ख्याति पाने वाले संगीतकार बप्‍पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में रात 11 बजे निधन हो गया है। गायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हाल ही में, गायक बप्‍पी लहिरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। बप्पी दा सोना पहनने और हमेशा चश्मा लगाकर पहनने के लिए भी जाने जाते थे। उन्हें सोना पहनना बहुत ज्यादा पसंद था। वे हमेशा गले में सोने की चेन और बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहने रहते थे।बप्पी दा को लोग ‘रॉकस्टार’ के नाम से भी जाने जाते थे,अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने मीडिया से कहा, ‘‘लाहिड़ी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, लेकिन उनकी सेहत मंगलवार को बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी, देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण उनकी मौत हो गई.’’ सोने की मोटी चेन और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे। इन फिल्मों में ‘‘चलते-चलते’’, ‘‘डिस्को डांसर’’ और ‘‘शराबी’’ शामिल हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गीत 2020 में आयी फिल्म ‘‘बागी 3’’ के लिए ‘‘भंकस’’ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News