Connect with us

राष्ट्रीय

ब्रिगेडियर की बेटी ताबूत को चूमकर लगी रोने,शहीद पिता को दी मुखाग्नि

तमिलनाडू विमान क्रैश हादसे में बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी और कई अधिकारी शहीद हो गए। जिनमे ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर भी शामिल थे. बीती रात सभी शहीदों का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया और उनको पीएम मोदी समेत रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजिल अर्पित की। इसी के साथ ब्रिगेडियर लिड्डर के ताबूत को देख बेटी आश्ना रोने लगी और पिता के ताबूत को बेटी ने चूमा. ये देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई।ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर की पत्नी भी पति के पार्थिव शरीर को देख रो पड़ी।

बेटी ने पिता के ताबूत को चूमा और खूब रोई। इस दौरान वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी। सभी के शव तकनीकी एयरपोर्ट के हैंगर पर रखे गए हैं। इस दौरान हादसे का शिकार हुए सैन्यकर्मियों के परिजन, साथी और साथी बेहद दुखी नजर आए।ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को बेटी ने मुखाग्नि दे दी है। जांबाज को अंतिम सलाम किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर की मां और पत्नी भी मौजूद रहीं। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों समेत सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत तमाम दिग्गजों ने शहीद को श्रद्धांजिल अर्पित की। बता दें कि ब्रिगेडियर हरियाणा के रहने वाले थे। तीनों सेना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News