Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

Uncategorized

उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी का Cannes 2025 डेब्यू, वेस्ट फैब्रिक से बना गाउन पहनकर मचाया धमाल

arushi-nishank-debut-in-cannes

Arushi Nishank Debut In Cannes 2025: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी अरुषि निशंक(Arushi Nishank) ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2025(Cannes 2025) में डेब्यू किया। हालांकि ये डेब्यू महज़ एक रेड कार्पेट वॉक नहीं था। उन्होंने वेस्ट फैब्रिक से बनी ड्रेस पहनकर संदेश दिया है। फैब्रिक वेस्ट यानी कपड़ों के बचे-कुचे टुकड़ों से तैयार की गई उनकी हरे रंग की ड्रेस, पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गवाही दे रही थी।

arushi nishank

उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी Arushi Nishank का Cannes 2025 डेब्यू

कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचानी जाने वाली अरुषि ने कान्स में फैशन को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ दिया। उनकी ड्रेस में जहां हाथ की कढ़ाई थी। वहीं ये पूरी तरह सस्टेनेबल फैशन पर बेस्ड थी। “ज़ीरो वेस्ट कटिंग टेक्नीक” से बनी ये पोशाक पर्यावरण के प्रति जागरूक फैशन का सुंदर उदाहरण थी। ड्रेस का हरा रंग पर्यावरण की तरफ साफ़ इशारा कर रहा है।

arushi nishank

कांस में गूंजा भारत की बेटियों का नाम

कांस फेस्टिवल में आयोजित “Making India A Global Film Power House” पैनल में जब अरुषि बतौर गेस्ट स्पीकर शामिल हुईं तो उन्होंने फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में बढ़ती सस्टेनेबिलिटी की ज़रूरत को बेहद प्रभावशाली ढंग से रखा। अरुषि का कहना था कि आज फैशन का मतलब सिर्फ़ ट्रेंड नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। सिनेमा और फैशन मिलकर ऐसी पहल कर सकते हैं। जो तीनों पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और समाज को मजबूती दे सके।

arushi nishank

ग्लोबल स्तर पर आरुषि रख चुकी हैं अपनी बात

कांस से पहले भी अरुषि ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में वो संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने पर्यावरण और वैश्विक जल संकट जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे

More in Uncategorized

Trending News