Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी की शाम या फिर 16 जनवरी सुबह को तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं पर गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार है।।बता दें कि राजधानी देहरादून में मंगलवार को शहर में मौसम साफ रहा। वैसे मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाया रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जनवरी को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाया रह सकता है. वहीं तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 15 तारीख की शाम या फिर 16 तारीख की सुबह मौसम की करवट बदलने से पर्वतीय जिलों के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।उन्होंने बताया कि 17 से 20 तारीख तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री थे सवार

More in उत्तराखण्ड

Trending News