Connect with us

उत्तराखण्ड

कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने भूस्खलन प्रभावित जाखन गांव में संभाली राहत एवं बचाव कार्यों की कमान

देहरादून।लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखन गांव में गतिमान SDRF के राहत एवं बचाव अभियान का कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जायज़ा लिया गया।
उनके द्वारा सम्पूर्ण गांव का स्थलीय निरीक्षण कर SDRF टीमों को शीघ्रता से राहत एवं बचाव कार्यों को करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। उनके कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य और प्रभावी तौर पर किए जा रहे हैं।

बुधवार दोपहर के समय हुए भूस्खलन में जाखण गाँव के 09 मकान तथा 07 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गयी थी जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। SDRF द्वारा ध्वस्त मकान में फंसे पशुओं को सुरक्षित निकालकर ग्रामवासियों के सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं सुरक्षा की दृष्टिगत सभी प्रभावित लोगों को उनके आवश्यक समान के साथ पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित तौर पर पहुंचाया दिया गया था।

सेनानायक SDRF द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि SDRF की टीमें कल से ही जाखन गांव में राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित होकर कर रही है। प्रभावित लोगों की हर तरीके से सहायता की जा रही है। SDRF टीमें प्रभावित क्षेत्र में कड़ी नजर बनाये हुए है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रत्यावेदन हेतु SDRF मौके पर सजग है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में रामलीला का 143 साल पुराना इतिहासः रामलीला मैदान में जलेंगे 60 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

More in उत्तराखण्ड

Trending News