Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

दन्या। राष्ट्रीय काँग्रेस व प्रदेश सरकार के नेतृत्व मे कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाप नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास खंड धौलादेवी के दन्या पेट्रोल पंप के आगे बैठकर और गैस सिलेंडर व तेल की कनिष्टर को कंधे में रखकर बिरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को होश में आओ, महंगाई,बेरोजगारी कम करो के नारे लगवाए गए।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महंगाई का आरोप लगाते हुए कहा जहा पेट्रोल,डीजल के दाम दुगने से अधिक हो चुका है। रसोई गैस 400 से 900 रुपया प्रति सिलेंडर हो चुका है। वही रसोई खाद्य तेल सही अन्य सामानों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जो एक आम आदमी की पहुच से काफी दूर है। कोरोना काल मे अधिकांश लोगों की नौकरियां चली गयी। लोग बेरोजगार हो चुके हैं लेकिन सरकार दरपर सामानों की कीमतों को बढ़ाने में लगी हुई है। लोगों के घरों में खाने के लाले पड़ रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया भाजपा सरकार झूठे वायदों व जुमलों की सरकार है। जो देश मे हो रही महंगाई, बेरोजगारी व भष्टाचार को नजर अंदाज कर मौन बैठी हुई है। इस मौके पर कांग्रेस व्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष खीमानंद पांडे, हरीश जोशी, धनसिंह मलारा, संतोष प्रसाद आर्य, आनन्द जोशी, कुंदन सिंह गैंडा, दिनेश जोशी, ललित गैड़ा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, किशन राम, रमेश नाथ, गणेश पांडे, कुंदन सिह मलारा, विनोद चंद्र शर्मा, कैप्टन राजेन्द्र, जगदीश प्रसाद, हरीश सिंह, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, प्रकाश राम, राजेन्द्र प्रसाद, मोहन राम, सूरज राम, चंदन लाल, भूपाल राम, केशव दत्त, गिरीश चंद्र, राजेन्द्र प्रसाद, हरीश सिंह, दिवान सिह बिष्ट, संजू राम,गोपाल राम, जगदीश राम सही कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News