Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

नदी पार करते बह जाने से एक की मौत

अल्मोड़ा। भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा के स्याल्दे से खबर आयी है। यहां नदी पार करते समय एक ग्रामीण बह गया। काफी खोजबीन के बाद रविवार को उस ग्रामीण का शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ग्राम कैहड़ निवासी 51 वर्षीय भगववत प्रसाद पुत्र बालीराम अपने दो तीन साथियों के साथ बीती शनिवार को मुख्य बाजार आया था। शनिवार की शाम लगभग सात बजे भगवत प्रसाद व अपने दो साथी के साथ अपने गांव की ओर लौट रहा था। तीनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर विनोद नदी को पार कर रहे थे। जैसे ही नदी के दूसरे छोर पर पहुंचते तभी भगवत का हाथ छूट गया और वह नदी में बहने लगा। दोनों साथियों ने भगवत को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उनकी कोशिश नाकाम हो गयी और भगवत बहते-बहते आंखों से ओझल हो गया। बाद में दोनों युवकों ने गांव के लोगों बुलवा लिया।

देर रात तक तलाश चलती रही। मगर नदी में भगवत का कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन रविवार की सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी की सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद टीम ने लगभग सात किमी दूर गलीगांव के पास नदी के किनारे शव बरामद किया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक राजेंद्रलाल वर्मा, उपनिरीक्षक किरन आर्या, सुरेश अनडोला ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वर्तमान में भारी बरसात के चलते पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्र की नदियां उफान पर है। जिस कारण शासन प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर क्षेत्र की जनता को आगह किया जा रहा है। अगर नदी में बहाव तेज है तो उसे पार करने का खतरा मोल ना लें।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News