Connect with us

उत्तराखण्ड

बेटे के साथ शादी न करने पर जान से मारने को दी जा रही धमकी

देहरादून के ग्राम जीवनगढ़ निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी उनके बेटे के साथ एक नाबालिग की जबरन शादी कराना चाहते हैं। जिसका विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं।ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी हसीना पत्नी अली अहमद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम निवासी मुस्तफा, अनीस, यूनुस, नफीस पुत्र सलीम व ग्राम प्रधान सारा सहुैल के पति सुहैल पाशा मेरे बेटे के साथ एक चौदह वर्षीय लड़की का विवाह कराना चाहते हैं। इसके लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।महिला का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि उसके पुत्र का विवाह सात महीने पहले ही हो चुका है। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप

More in उत्तराखण्ड

Trending News