Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट ने दिये 60 आक्सीजन सिलिंडर

बागेश्वर। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे निपटने ​के लिये स्वंयसेवी संस्थायें भी आगे आ रही है। स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से 60 आक्सीजन सिलिंडर दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि बागेश्वर जनपद में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने में भी ट्रस्ट का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द से जल्द आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हो जायेगा। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जनपद में आक्सीजन की किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए आक्सीजन सिलेण्डर एवं कन्संट्रेटर निरंतर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 78 जम्बो सिलेण्डर पूर्व में ही उपलब्ध थे तथा 24 जम्बो सिलेण्डर आज जनपद में उपलब्ध हो जायेंगे, जिनकी संख्या 102 हो जायेगी तथा जनपद में 170 आक्सीजन कंसंट्रेटर उनलब्ध है। कहा कि बी टाईप में आक्सीजन सिलेण्डर 117 है, तथा 10 और आक्सीजन सिलेण्डर आज जनपद को उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से रेखा गोस्वामी, संयोजक अशोक लोहनी एवं जितेन्द्र ने जिलाधिकारी को कंसंट्रेटर प्रदान किये। जिलाधिकारी की रेखदेख में आक्सीजन कंसंट्रेटर का डेमो देखा गया।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News