Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा चार प्रतिशत मकान किराया भत्ता

देहरादून। नए साल के आखिरी में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर मिली है। परिवहन निगम कर्मियों को अब चार प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलेगा। शासन ने इस संबंध में परिवहन निगम प्रबंधन को पत्र भेजा है।

बोर्ड बैठक में वृद्धि पर फैसला करें शासन ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा कि निगम कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इस पर निगम अपनी बोर्ड बैठक में फैसला कर बढ़ोतरी लागू करे। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने इस पर खुशी जताई।

इससे पहले महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। सीएम के निर्देशों के बाद ही यह आदेश जारी हुआ। महासंघ के बीएस गोसाईं, दिनेश रावत, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रेम सिंह रावत ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव का आभार जताया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News