Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

जनता सुरेंद्र सिंह जीना के सपनों को पूरा करें:तीरथ

भिकियासैंण।प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत देघाट में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हमारी मजबूरी है कि दुख की इस घड़ी में हमें यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. जीना के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा ने उनके बड़े भाई महेश जीना को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सीएम रावत ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर दिवंगत जीना को जानते हैं। वह सरल और सौम्य स्वभाव के धनी थे और कई बार उनके साथ सदन में भी रहे। सीएम ने कहा कि वह अपनी विधानसभा की प्रत्येक समस्या को बड़ी बेबाकी से सदन में रखते थे। उनके लिए लड़ते थे और उनका निदान भी करते थे। सीएम ने कहा कि सल्ट की जनता महेश जीना को रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं ताकि दिवंगत सुरेंद्र जीना के जो सपने अधूरे रह गए हैं। उन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के नाते सल्ट के विकास के लिए जो भी संभव हो सकेगा। उसे वह पूरा करेंगे। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, डा. धन सिंह रावत, यशपाल आर्य, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, अजय भट्ट, पुष्कर धामी समेत तमाम दिग्गजों व पार्टी उम्मीदवार महेश जीना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश भट्ट, प्रतीक जीना, पूरन रजवार, अशोक तिवारी, रामानंद, दिनेश मेहरा, मोहन मेहरा, पान सिंह मावड़ी, महेश नेगी, हिमांशु, ललित लटवाल हृदेश मेहरा, नंदन सिंह, मोहन सिंह, नरेंद्र बिष्ट आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  आफत बनकर बरस रही बारिश, भाई को लेकर स्कूल ले जा रही बहनें बाढ़ में बह गई
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News