Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

गढ़वाल

दो पक्षों में हुई लड़ाई, गोली लगने से भाई घायल

गढ़वाल मंडल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि रुड़की के सरकड़ी गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से चली गोली में दो भाई घायल हो गए। घायलों में एक भाई आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।गणनायक कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी गांव निवासी दानिश आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर गांव के पूर्व प्रधान पक्ष शाहनवाज के साथ इसका विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों के बीच रंजिश चल रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में नोकझोंक हो गई। पहले तो इनमें गाली गलौज हुई और इसके बाद मारपीट हुई।आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। जिसमें दानिश और उसका भाई शाहिद गोली लगने से घायल हो गए। दानिश के पेट में गोली लगी है। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीओ बहादुर सिंह चौहान गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर गांव से फरार हो गए।पुलिस ने आनन-फानन में गोली लगने से घायल हुए दोनों भाइयों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है। इस संबंध में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि फरार हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। चुनावी रंजिश में किसी को भी गांव का माहौल खराब नही करने दिया जाएगा। दानिश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में पूर्व में महामंत्री रह चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News