Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

राष्ट्रीय

वित्तमंत्री ने किया चौथा बजट पेश, टैक्स पेयर को नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। बजट को लेकर आम आदमी की आस देश की वित्त मंत्री से लगी हुई रहती है, मंगलवार को वित्त मंत्री ने 2022 का आम बजट पेश किया। बजट को लेकर आम आदमी की निगाह सिर्फ इस बात पर लगी रहती है कि उसकी जेब को क्या राहत मिलने वाली है, खर्च का क्या बोझ बढ़ने वाला है और इस बार के बजट में क्या सस्ता, और क्या मांगा हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना चौथा बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई, लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ने जा रहा है और किसी चीज से उसे राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कुछ खास-
क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता– महंगा होगा बिना एथेनाल वाला पेट्रोल, वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के आखिर में घोषणा की कि 1 अक्टूबर 2022 से देश में बिना इथेनॉल मिक्स वाले ईंधन पर ₹2 प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लगेगा। इसके पीछे सरकार ने ईंधन में एथेनाल की ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने का तर्क दिया। 1 अक्टूबर के बाद से देश में बिना ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल महंगा हो जाएगा।

आइए जानते हैं, क्या हुआ सस्ता सस्ते होंगे फोन के चार्जर-बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन चार्जर, मोबाइल फोन कैमरा लेंस, ट्रांसफार्मर इत्यादि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इन पर ड्यूटी छूट देने की घोषणा की है।
महंगे होंगे हेडफोन एयरफोन-सरकार ने बजट में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कस्टम ड्यूटी का एक स्ट्रक्चर बनाने की बात भी कही है। इससे चीन और विदेशों से आयात होने वाले हेडफोन इयरफोन महंगे होंगे। रत्न आभूषण होंगे सस्ते– रत्न और आभूषण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कट और पालिस डायमंड के साथ रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% कर दिया है। सामान्य रूप से सोन डायमंड पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी।
आर्टिफिशियल गहने होंगे महंगे-सरकार ने बजट में अंडरवैल्यू आर्टिफिशियल गहनों के आयात को निरुत्साहित करने के लिए इस पर इंपोर्ट ड्यूटी अब ₹400 प्रति किलोग्राम कर दी है, ऐसे में आने वाले वक्त में यह गहने भी महंगे होगे। इसके साथ ही बारिश में भीगने से बचाने वाली छतरियां भी अब महंगी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  ट्रेन की बोगी में ब्लास्ट, आरपीएफ जवान की मौत

सरकार ने बजट में इन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 20% कर दिया है इससे विदेश से आने वाले छाते महंगे होंगे। साथ ही छाता बनाने में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म कर दिया गया। इसके अलावा स्टील कबाड़ का आयात रहेगा सस्ता, छोटे और मझोले उद्योगों को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने बजट में स्टील, स्क्रैप कबाड़ पर मिलने वाली कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए और बढ़ा दिया है। इससे एमएसएमई सेक्टर में कबाड़ से स्टील उत्पाद बनाने वालों को आसानी होगी।
मेथेनॉल हुआ सत्ता– सरकार ने मेथेनाल पर कस्टम ड्यूटी को कम कर दिया है। इसी के साथ पेट्रोलियम को रिफाइन करने वाले रसायनों पर भी शुल्क कम किया है। इससे घरेलू स्तर पर क्षेत्रों में वैल्यू एडिशन का लाभ होगा।
यह भी हुआ महंगा– सीमा शुल्क की दरों में बदलाव के चलते कई और वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। इनमें सिंगल या मल्टीपल लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, एक्सरे मशीन इत्यादि शामिल हैं। सरकार ने देश में इनके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्कीम जैसी योजनाएं पेश की हैं। इसलिए इन पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है।

ये भी जानें, बजट HIGHLIGHTS

  • इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
  • तराशे गए हीरों का मूल्य सस्ता होगा।
  • जूते-चप्पल और हीरे का गहना सस्ता होगा।
  • खेती का सामान, मोबाइल फोन व चार्जर सस्ते होंगे।
  • कपड़ा, विदेशों से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी।
  • चमड़े का सामान सस्ता होगा।
  • छापेमारी में ​मिला पैसा पूरी तरह जब्त होगा।
  • क्रिप्टो करेंसी पर 1 फीसदी टीडीएस भी लगेगा।
  • क्रिप्टो करेंसी से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा।
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र के समान लाभ देने का प्रयास।
  • पूरे देश में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कहीं भी कराने के लिए एक ही पोर्टल।
  • कर्मचारियों की पेंशन में टैक्स पर छूट दी गई।
  • कर्मचारियों की पेंशन में टैक्स पर छूट दी गई।
  • दिव्यांग के माता—पिता को टैक्स में छूट।
  • इनकम टैक्स रिटर्न में आने वाली गड़बड़ी में दो साल में सुधार।
  • राज्यों को 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण।
  • आरबीआई इसी साल लांच करेगा अपनी डिजिटल करेंसी।
  • रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी 2022-23 में लागू करेगा।
  • रक्षा क्षेत्र में रिसर्च, एआई और एसपीवी को बढ़ावा देने पर जोर।
  • AI तकनकी, ड्रोन तकनीक और सेमी कंडक्टर्स में अपार संभावनाएं हैं, इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।
  • 2022 में 5-G सर्विस शुरू करेंगे।
  • रक्षा में रिसर्च का बजट 25 फीसदी बढ़ाएंगे।
  • डाकघरों को बैंकों से जोडेंगे।
  • सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उपकरणों की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • 2025 तक आॅप्टिकल फाइबर दूरदराज के गांवों में डाले जाएंगे।
  • बजट 2022—2023: चिप वाले ई—पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
  • मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 योजना लांच।
  • 44 हजार 605 करोड़ रुपए की केन—बेतवा लिंकयोजना का विकास।
  • 3 करोड 8 लाख लोगों को नल से जल योजना का लाभ।
  • गांवों और शहरों में 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे।
  • 2 लाख मॉडर्न आंगनवाड़ियां बनाई जाएंगी।
  • नल से जल योजना पर 60 हजार करोड़ रुपए खर्च।
  • किसानों को MSP के लिए 2.7 लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे
  • राष्ट्रीय टेली मैंटल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
  • एजुकेशनल चैनल 20 से बढ़ाकर 200 चैनल किए जाएंगे।
  • एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत।
  • 3 साल में 400 वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएंगी।
  • आर्गेनिक फार्मिंग पर जोर दिया जाएगा।
  • 100 गतिशक्ति कार्गो का निर्माण किया जाएगा।
  • एक साल में 25 हजार किलोमीटर का नेशनल हाइवे बनेगा।
  • अगले पांच साल में 60 लाख नई नौकरियां देंगे।
    *कोरोना संकट के बीच भी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News