Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

सेंचुरी पल्प पेपर में मनाया फायर सर्विस डे


लालकुआं । (प्रेम सिंह दानू)सेंचुरी पल्प एन्ड पेपर में आज फायर सर्विस डे मनाया गया। संस्थान के महाप्रबंधक ए के मिश्रा ने अग्निशमन सेवा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि विक्टोरिया डॉक्स में फोर्ट स्टिकीन नामक जहाज में आग लग गई थी। जहाज गोला बारूद और विस्फोटक ले जा रहा था। यह भारत में अग्निशमन सेवाओं के इतिहास का सबसे भयानक विस्फोट था। इस विस्फोर्ट से बॉम्बे डॉक्स क्षेत्र की इमारतों को खासा नुकसान पहुँचा था।

त्रासदी में बॉम्बे फायर ब्रिगेड के वीर अग्निशामक एवं अन्य लोग शहीद हो गए थे।उन्हीं बीर फायर मैन जिन्होंने अग्नि आपदा का मुकाबला करते हुये अपने प्राणों की आहुति दी।उन्हीं वीर शहीदों की याद में आज के दिन यानि 14 अप्रैल को पूरे देश में हर साल अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है।
इस मौके सेंचुरी फायर स्टेशन में बीर सेनानियों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।तथा कारखाना प्रबंधक एस के बाजपेई ने सभी अग्नि सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन पर जोर दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कागज उद्योग में आग की रोकथाम के महत्व को बारिकी से समझाया।अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के योगदान के लिये सराहा।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा व अटल विश्वास के साथ आपातकालीन स्थिति में कार्य करते रहेंगे।कारखाना परिसर में अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए पूर्ण तत्परता के साथ होने वाले खतरों को चिन्हित कर समय से उचित कार्यवाही करने हेतु समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया।ताकि भविष्य में होने वाली अग्नि दुर्घटना को रोका जा सके।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News