Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बिष्ट की 112 वीं जयंती मनायी

दन्या । जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी ब्लाॅक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट की 112 वीं जयंती हर वर्ष की भांति राजकीय इंटर कालेज भनोली में कोविड 19 का पालन करते से संक्षिप्त रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ट वीजेपी नेता नरेंद्र बिष्ट द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट के स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।
बिष्ट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले धरती माँ के शूर वीरों को जनता हमेशा याद रखेगी। आज भी युवाओं में देश सेवा के लिए अपने जज्बे को बनाये रखने के लिए इन्ही देश भक्त बीर सपूतों की देन है। दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी अहम भूमिका रही। जिनके विशेष योगदान की बदौलत क्षेत्र में प्रार्थमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यालय स्थापित हुए। इन विद्यालयों में दूर-दूर के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान हो रहा है। विद्यालय से निकलने वाले छात्र- छात्राओं को आगे चलकर सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक व उच्च पदों पर आसीन होने का अवसर मिलता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय विशन सिंह बिष्ट की याद में विद्यालय में अब्बल छात्र छात्राओं को नरेंद्र बिष्ट ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह बिष्ट ने की।विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य आशुतोष सती,राकेश कुमार प्रजापति,पुष्कर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, शोभा गोस्वामी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नन्दन राम कोहली,बची दत्त पाण्डेय,भगवती गोस्वामी, प्रेम कौर,प्रकाश बिष्ट, नारायण सिंह, राजू काण्डपाल,रवि खड़का , राजेंद्र चौहान, गम्भीर सिंह, मोहन सिंह बिष्ट,भानू बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, पप्पू बिष्ट,किशन सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News