Uncategorized
दुर्घटना में घायल गाय का गौसेवकों नें किया उपचार। पशुओं के प्रति दिखाई संवेदनशीलता।
रिपोर्ट- विनोद पाल
बनबसा – सड़क दुर्घटना में तड़प रही घायल गाय की सूचना पर गौसेवक घटना स्थल पर मौके पर पहुंचें जिसके बाद गौसेवकों द्वारा घायल गाय को महादेव गौसेवा उपचार केंद्र लाया गया। जहाँ पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा कर्मी एवं उपचार केंद्र संचालक नरेश विश्वकर्मा राष्ट्रीय बजरंगदल महामंत्री के सहयोग से घायल गाय का उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना में गाय का एक गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया, जिसका सकुशल उपचार किया।
गौरतलब है बनबसा वार्ड संख्या पांच में पिछले एक दशक से महादेव गौसेवा उपचार केंद्र में गौसेवा का कार्य सेवा भाव से किया जा रहा है जिसमे अब तक सैकड़ों गौवंशियों का इलाज किया जा चुका है। महादेव गौसेवा उपचार केंद्र व्यक्तिगत रूप से संचालित संस्था है जिसका संचालन नरेश विश्वकर्मा द्वारा एवं निर्मल थ्वाल जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और नरेश मुरारी जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल द्वारा किया जा रहा है। संरक्षक निर्मल थ्वाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह पालतू पशुओं को सड़क पर न छोड़ें सड़कों पर आवारा पशुओं से दुर्घटना का भय बना रहता है ,लोगो को आगे आकर गौशालाओं और उपचार केंद्रों का सहयोग करना चाहिए।






















