Connect with us

Uncategorized

सरकार ने ताश के पत्तों की तरह फेंट डाले आईएफएस

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, जिसके तहत कई प्रमुख पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा केंपा की जिम्मेदारी भी देखते रहेंगे। रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है, जबकि एसपी सुबुद्धि को यह जिम्मेदारी दी गई है। नीना ग्रेवाल को उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।अपर सचिव कहकशां नसीम की जगह कल्याणी को अपर सचिव वन और यमुना सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नसीम को जलागम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

सुशांत पटनायक को वन अनुसंधान और आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और वन प्रशिक्षण निदेशक के पद से हटाकर कुमाऊं चीफ और कार्य योजना की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना का प्रभार लेकर उन्हें वानिकी प्रशिक्षण अकादमी का निदेशक बनाया गया है। धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ नियुक्त किया गया है। नीतीश मणि त्रिपाठी को साउथ सर्किल का वन संरक्षक बनाया गया, जबकि टीआर बीजू लाल को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान और चंद्रशेखर जोशी को उत्तरी कुमाऊं का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है। आकाश गंगवार अब नैनीताल के डीएफओ होंगे। हरिद्वार डीएफओ वैभव कुमार को चकराता और स्वप्रिल को हरिद्वार डीएफओ बनाया गया है।नदिगांथ नायक को नरेंद्र नगर और जीवन मोहन को लैंसडाउन का डीएफओ नियुक्त किया गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं, जिससे वन प्रशासन में नए बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

More in Uncategorized

Trending News