Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड कांग्रेस में नए मनोनयन से खुशी, झूमे कांग्रेसी, बांटी मिठाइयां

रानीखेत। रानीखेत में आज कांग्रेसियों में खुशी की लहर रही। इस खुशी की वजह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विधायक करन माहरा को वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता बनने पर बधाई दी गई। यहां कांग्रेस जनों ने उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष, गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रीतम सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर कांग्रेस जनों ने खुशी का इजहार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या व नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया। खुशी के जोश में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने सभी उक्त मनोनयन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब सुनिश्चित हो गया है कि पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल शाह, हबीब अहमद, चरण जयसवाल, कमलेश बोरा, दीपक पंत, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, त्रिलोक आर्या, सोनू सिद्धकी, अमन शेख़ व अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलवन्त सिंह रावत, रानीखेत

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News