Connect with us

Uncategorized

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी,वसूला हजारो का जुर्माना

मीनाक्षी

देहरादून पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 242 लोगों के चालान काटे हैं. इसके साथ ही शराबियों से 97 हजार का जुर्माना वसूला है.देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस शराबियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है.पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है. रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की.चेकिंग के दौरान देहरादून पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 242 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम का चालान कर 97 हजार का जुर्माना वसूला. पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

More in Uncategorized

Trending News