Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

पहाड़ी तो हूँ लेकिन पहाड़ नहीं जाता

सोच पहाड़ की जरूर है, लेकिन मैदान में रहकर पहाड़ को सिर्फ याद कर लेता हूँ, न वहां जाता हूं और न ही वहां के लिये कुछ करना चाहता हूं इस तरह उत्तराखंडी आम जन उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। इसे रोकने में योगदान दें, यह कहना है सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल बिष्ट का।उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए उत्तराखंड सरकार से भी निवेदन किया है उत्तराखंड में जल्द से जल्द भू कानून लागू करने के साथ -साथ
स्वरोजगार के लिए उत्तराखंडियों की हर प्रकार मदद की जाय। श्री बिष्ट द्वारा अपने मन के उदगार निम्न पंक्तियों के माध्यम से प्रेषित किये हैं।-

मै पहाड़ी डॉक्टर हूँ,
पर पहाड़ नहीं जाऊंगा।
मै पहाड़ी मास्टर हूँ,
पर पहाड़ में नहीं पढ़ाऊँगा।।

मै पहाड़ी बाबू हूँ,
पहाड़ के दफ्तर में नहीं बैठना है।
यू पी के वक्त पहाड़ में नौकरी की ललक थी,
पर अब मुझे पहाड़ नहीं लौटना है।।

मै पहाड़ी वकील हूँ,
पहाड़ में सेवा नहीं दूंगा।

मै पहाड़ी सामाजिक आदमी हूँ,
पहाड़ के लिए सोचूंगा,
पर शहर में ही रहूंगा।
शहर में चिन्तन मंथन करूंगा।।

पहाड़ी गीत गायक हूँ,
शहर से ही पीड़ा गाऊंगा।
पहाड़ी साहित्याकर हूँ,
शहर से ही लिखना चाहूंगा।।

पहाड़ी बिजनेस मैन हूँ,
पर धंधा शहर में ही करुगा।
खनन वहां की नदियों से करके,
वहाँ के लोगो में मनमाने दाम रखूंगा।

पहाड़ से जुड़ा पत्रकार हूँ,
पर शहर से ही खबर लिखूंगा।
सरकार से एड लेकर,
लम्बी गाडी में पहाड़ घूमता दिखूंगा।।

विधायक, सांसद पहाड़ से बना हूँ,

घर मैदान में बनाऊंगा।

पर शहर में दरवार लगाऊंगा।
जब कोई आपदा आएगी वहां,
तभी मै चमचों के साथ जाऊँगा।।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : नैनी झील में गिरी महिला, नाव चालक ने इस बचाई जान

जो पहाड़ में बचे है वह क्या करेंगे,
बस मौक़ा मिलते ही वह भी यहाँ से चलेंगे।

फिर पहाड़ में कौन रहेगा ?
=================

अग्रवाल स्वीट, नेपाली मोमॉज
पंजाबी रेस्टोरेंट और गुप्ता लॉज।
नाज़िमाबाद बैंड, राजस्थानी लुहार।
यूपी टूर ट्रेवेल्स और गुजरती सुनार।।

पान की पिक और विहारी खैनी,
यादव प्रोपर्टी और बिल्डर सैनी।
पारस दूध और हलाली मीट वाला,
बंगाली डाक्टर और लेदर सीट वाला।

फिर पहाड़ी खुश !
=============
अपने मुसीबतो का पहाड़,
देशीयों के गले फंसा दिया है।
दिल्ली पंजाब हल्द्वानी देहरादून में,
इनकी पाचस गज पर मकान बना लिया है।
अब ज़िन्दगी आराम से कटने लग जाएगी,
बच्चो की ज़िन्दगी सवारने लग जाएगी।


कृपाल बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता
ग्राम नौला
पोस्ट ऑफिस शीतलाखेत
जिला-अल्मोड़ा

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News