Connect with us

उत्तराखण्ड

25 मीटर पुल बन जाए तो कई ग्रामीण इलाके होंगे लाभान्वित

अल्मोड़ा। पहाड़ में सड़कों की हालत आज भी खस्ताहाल बनी हुई है। अनेकों लिंक मार्ग पुल न बनने के कारण अधर में लटके हुए हैं। जिसका ताजा मामला काफलीगैर-कनारीछीना लिंक मार्ग को देखने से प्रतीत होता है। विकासखंड भेसियाछाना के अंतर्गत कनारीछीना की सड़कों की हालत बुरी बनी हुई है।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने लंबे समय से काफलीगैर कनारीछीना लिंक सड़क मार्ग के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हुए। यहां तक कि सन 2020 जनवरी में समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने अल्मोड़ा बेरीनाग सड़क मार्ग में घंटों तक चक्का जाम करके धरना प्रदर्शन किया। तब जाकर कनारीछीना काफलीगैर लिंक सड़क मार्ग का निर्माण किया गया। पूर्व विधायक तथा सांसद अजय टम्टा के द्वारा 2021 मे स्वीकृत की गई। इसी साल पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह द्वारा सड़क निर्माण कराए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लेकिन इस मार्ग में आज भी 25 मीटर पुल न बनने से यह मोटर मार्ग आवागमन के लिए अधर में लटका हुआ है।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि 25 मीटर पुल निर्माण हो जाने पर यह मोटर मार्ग बागेश्वर व पिथौरागढ़ के सीमावर्ती सड़कों से जुड़ जाएगा। जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मोटर मार्ग से लाभान्वित होंगे श्री नेगी मुख्यमंत्री तथा राज्य परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल कनारीछीना काफलिगैर सड़क मार्ग के पुल के निर्माण की मांग की है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News