Connect with us

दिल्ली

भारत से यूएई जाने वाले यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

नई दिल्ली। टीकाकरण कर लेने वाले लोगों के लिए अब यूएस ने पर्यटक वीजा की घोषणा कर दी है। यह वीजा पूरी तरह से टीकाकरण वाले पर्यटकों के लिए है। इस घोषणा के बाद पैसे की कमी से जूझ रही एयर लाइनों और देश के आतिथ्य क्षेत्र के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त से यूएई ने पर्यटक वीजा वाला निर्णय लागू कर दिया है, इस निर्णय में भारत जैसे देश भी शामिल किये गए हैं जहां से पहले प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जो पर्यटकों और आर्थिक प्रवासियों के लिए यूएई का सबसे बड़ा स्रोत बाजार है, वही विमान पट्टे और वित्त में विशेषज्ञता वाली एक भारतीय कानूनी फर्म सरीन एंड कंपनी के संचालन प्रमुख विनमरा लोंगानी ने कहा है कि भारत में कोविड की घातक दूसरी लहर के परिणामस्वरूप दुनिया भर के देशों ने भारत से यात्रियों के लिए एक तरफा प्रतिबंध लगा दिया था, लोंगानी ने कहा जैसे ही लहर थम गई विभिन्न देशों ने इन प्रतिबंधों में ढील दे दी है जिसके परिणाम स्वरूप इन देशों की यात्रा में अब वृद्धि हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दिल्ली

Trending News