Connect with us

Uncategorized

19 अप्रैल तक सील रहेगी भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा

रिपोर्ट – विनोद पाल

चम्पावत – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान तक उत्तराखंड के सीमांत जनपदों से लगी भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आवागमन मंगलवार की शाम 5:00 बजे से बंद कर दिया जाएगा। सीमांत चंपावत जनपद के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई एसओपी के अनुसार मतदान से 72 घंटे पहले भारत नेपाल को जोड़ने वाले आवागमन के रास्तों को सील कर दिया जाएगा। यह आदेश 16 अप्रैल मंगलवार की शाम 5:00 बजे से लागू होगा और 19 अप्रैल को मतदान समाप्त होने तक जारी रहेगा। इस दौरान सीमा को जोड़ने वाले पारंपरिक मुख्य मार्गो के साथ-साथ गैर पारंपरिक पैदल आवागमन के मार्गो पर नजर रखने के लिए भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सीमांत थानों की पुलिस टीमों के द्वारा लगातार कमिंग की जाएगी। इस आदेश के बाद विशिष्ट परिस्थितियों के होने पर ही दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विशेष अनुमति दिए जाने के बाद ही आवागमन के लिए पास जारी किए जाएंगे। अन्यथा सीमा को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर मतदान समाप्त होने तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में तीन दिन खिलेगी चटख धूप, शाम को हल्की ठंडक का अहसास

More in Uncategorized

Trending News