Connect with us

उत्तराखण्ड

जननी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया उद्योग महोत्सव का आयोजन

हल्द्वानी। जननी फाउंडेशन के तत्वावधान में ऊंचापुल स्थित बैंक्वट हाल में ग्राम उद्योग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महोत्सव के समापन पर कात्यायनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस महोत्सव में स्थानीय उत्पादों को लोगों ने सराहा। लोगों ने कपड़ों की भी जमकर खरीद दारी की। साथ ही महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कलाकारों व स्कूली बच्चों ने गीत-संगीत व डांस के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।

इस दौरान कात्यायनी फाउंडेशन अध्यक्ष आशा शुक्ला ने इस आयोजन की प्रशंसा की। कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। साथ ही उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News