Connect with us

राष्ट्रीय

इंसानियत हुई शर्मसार , माँ की लाश के पास दो दिन तक रोता रहा मासूम

महाराष्ट्र। पुणे शहर में करोना कहर के बीच इंसानियत कहीं नहीं दिखी यहां मां की लाश के पास दो दिनों तक उनका डेढ़ साल का बच्चा रोता रहा पर इंफेक्शन एंव बीमारी के डर से कोई भी उनके पास नहीं गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस एवं महिला कांस्टेबल ने बच्चे की मां की जिम्मेदारी निभाई दरअसल पड़ोस मे रहने वाले लोगों को भी मृत्यु हुई महिला को लेकर शक था कि उनकी मौत करोना से हुई है।

लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चे का कोविङ टेस्ट निगेटिव है, या नही। समय से अनजान बच्चा मां की लाश के पास बैठा रहा डेढ़ साल के मासूम के पड़ोसियों ने तब तक उनकी खबर नहीं ली जब तक इस घर से आ रही बदबू ने परेशान नहीं किया मकान मालिक के फोन करने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को गोद मे उठाया पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की महिला पुलिस कांस्टेबल सुशीला गमे एवं रेखा वजे ने मां की जिम्मेदारी खुद निभाई डेढ़ साल बच्चे को करीब 2 दिन से भूखा प्यासा बताया गया है।

करोना का डर लोगों के बीच इस कदर फैला हुआ कि किसी ने बच्चे के पास जाने के बारे में नहीं सोचा कांस्टेबल रेखा वजे ने बताया है। कि बच्चे को थोड़ा सा बुखार है, हमने जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि इस बच्चे को अच्छी तरह खिलाओ पिलाओ बाकी सब ठीक है। बच्चे को दूध पिलाने के बाद बिस्कुट खिलाया गया फिर बच्चे का करोना टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बच्चा अब बाल ग्रह में है, मां की लाश को अटापसी के लिए भेजा गया ,एवं विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है, फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका ,पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम प्रकाश यादव ने बताया है, कि महिला का पति कुछ दिन पहले किसी काम से उत्तर प्रदेश गया है, उसके पहुंचने का अब तक इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News