Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा के पास नेपाल राष्ट्र को निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जा रहें दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, 99,000/रू0 की धनराशि जब्त

बनबसा – रिपोर्ट – विनोद पाल – भारत- नेपाल

देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेश अनुसार तथा क्षेत्राधिकार चंपावत/ टनकपुर /ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों/तस्करी की रोकथाम किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

आज दिन सोमवार को उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी शारदा बैराज थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शारदा बैराज बनबसा के पास सघन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियो के पास से 99,000 रु बरामद किये गए है
जिसमे पहले व्यक्ति के कब्जे से 69,000 रु बरामद किये गए जिसका नाम महेश पुत्र भगवान दास उम्र 44 वर्ष है,यह वार्ड नंबर 6, रमपुरा, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर का रहना वाला है तथा दूसरे व्यक्ति के कब्ज़े से 30,000 रु नकद बरामद किये गए है जिसका नाम ताहिर हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन है,यह नूरी नगर बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश का रहना वाला है
बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्तिओ द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर पाए और ना ही उनके द्वारा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत किया गया ।
बरामदा धनराशी को नियमानुसार भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द किया गया है।
भारत- नेपाल सीमा पर अवैध धन निकासी व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चम्पावत पुलिस द्वारा भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चैकिंग जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी

More in उत्तराखण्ड

Trending News