Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

फोन पे का नोडल अधिकारी बनकर की ठगी, साइबर सेल ने 3 दिन में रिकवरी की रकम

साइबर ठगी को लेकर एक बड़ी खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है यहां एक महिला को फर्जी फोन पे नोडल अधिकारी बनकर काल करके अज्ञात ठग ने उसके खाते से धनराशि निकाल ली। हालांकि साइबर सेल की सक्रियता से पूरी धनराशि अब महिला के खाते में वापस आ चुकी है।जानकारी के अनुसार विगत दिवस को हुई ठगी का विवरण एक महिला ने पुलिस को बताया। हुआ यूं कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा काॅल कर बताया कि वह फोनपे नोडल अधिकारी बोल रहा है, तथा उनके द्वारा फोनपे कनैक्शन के सम्बन्ध में वेरिफिकेशन हेतु अन्य जानकारी की आवश्यकता है।

महिला फर्जी नोडल अधिकारी के झांसे में आ गई और उसने अपने फोन पे अकाउन्ट की समस्त जानकारी दे दी। कुछ समय बाद महिला के खाते से अज्ञात ठग द्वारा 04 बार में कुल 16 हजार 242 रूपये निकाल लिए गये।महिला को धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर तत्काल अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सैल से सम्पर्क किया गया। सैल द्वारा प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारी से सम्पर्क किया गया।प्रकरण में साईबर सैल प्रभारी भूपेन्द्र बृजवाल ने बताया कि महिला द्वारा तत्काल साइबर सेल को सूचित किये जाने पर यूको बैंक एकाउन्ट से लिंक फोनपे में काटी गई सम्पूर्ण धनराशि को वापस दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

जिसके बाद 8 जुलाई को शिकायतकर्ता के खाते में ठगी गई धनराशि वापस कराई गयी। जिस पर महिला ने साइबर सेल एवं अल्मोड़ा पुलिस का अभार व्यक्त किया। इधर अल्मोड़ा पुलिस जनता से अनुरोध किया है कि किसी को भी अपने एकाउन्ट से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी शेयर न करें, वरना उनकी मेहनत की कमाई ठगों की जेब में जा सकती है

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News