Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

जन समस्याओं से रूबरू हुए विधायक कुंजवाल

दन्या,अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम पंचायत बेलक के प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जागेश्वर विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की फूलमालाओं से स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मौजूद रही। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याये विधायक कुंजवाल के सम्मुख रखी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आसवासन दिया।
विधायक कुंजवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए वीजेपी सरकार पर निशाना साधा बताया देश मे बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई से जनता परेशान है लेकिन जो झूठे वादों से जनता को बरगलाना चाहती है उस आस में रहना भूल जाना होगा। आज जनता वर्तमान सरकार की करनी व कथानी को भली भांति समज चुकी है। कांग्रेस के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यो को बाधित करने में तुली पड़ी है सरकार कई कार्य आज भी धनस्वीकृति नही होने से अधर में लटकी पड़ी है।

बेरोजगार जो अपना स्वयं का रोजगार करना भी चाहते हैं उन्हें बैकों से लोन तक नही हो रहा है। कई शिक्षित बेरोजगार इस वजह से भी अपना रोजगार नही कर पा रहे हैं। बेरोजगारी के आलम को झेल रही जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में सरकार को अपनी ताकत दिखाने में कसर नही छोड़ेगी। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,पूर्व जिला कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, धनसिंह मलारा, राजेन्द्र सिंह, हरीश जोशी, खीमानंद पांडे, प्रधान प्रकाश आर्या ,मोहन राम, किशन राम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  पाटनी इलेक्ट्रॉनिक दे रहा मेक इन इंडिया को बढ़ावा,IFB भारतीय कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की नई सीरीज हुई लॉन्च,आसान किस्तों पर घर ले जाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News