Connect with us

Uncategorized

तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक कर रहे MDDA के AE को मारी टक्कर, मौत

ACCIDENT NEWS

राजधानी देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला है। मॉर्निंग वॉक कर रहे MDDA के AE राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान बहुगुणा ने दम तोड़ दिया।

मॉर्निंग वॉक कर रहे MDDA के AE को मारी टक्कर

घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा MDDA में एई सिविल के पद पर तैनात थे। हर रोज की तरह ही वे मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे। विधानसभा रोड के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए ।

इलाज के दौरान AE राजेंद्र प्रसाद की मौत

आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। दोपहर में इलाज के दौरान राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जोशीमठ के अनूप हत्याकांड में SC आयोग का एसएसपी हरिद्वार को भेजा सम्मन

More in Uncategorized

Trending News