Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जनपद बागेश्वर की जिला कार्यसमिति की बैठक आज जिला मुख्यालय भवन में संपन्न हुई। कार्यसमिति की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट द्वारा की गई, एवं बैठक को सम्बोधित करने वाले वक्ताओं में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ,प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट , जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह ढैला, एवं विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव थे।

बैठक के अंत में राजनैतिक प्रस्ताव पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार शेर सिंह गड़िया द्वारा पढ़ा गया,जिसका समर्थन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह शाही द्वारा किया गया तथा अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपा आर्या ने किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ,राजेंद्र सिंह परिहार द्वारा किया गया।बैठक में अपेक्षित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

-दीपक मेहता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बनकोट में खूनी होली, मामूली विवाद पर छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News