Connect with us

राष्ट्रीय

दुःखद-सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

कुन्नरू। तमिलनाडु में कन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के अनेक अधिकारी सवार थे। सेना और पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।अब तक हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। इस मामले में भारतीय वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आर्डर दिया है। बरामद शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हुआ, जिसमें सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे।जनरल बिपिन रावत (CDS), मधुलिका रावत (बिपिन रावत की पत्नी), ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, ले. कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एन के जितेंद्र कुमार, लांस नाएक विवेक कुमार, लांस नाएक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल आदि सवार थे।

समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में किन लोगों की मौत हुई है और कितनों को बचा लिया गया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, सीडीएस बिपिन रावत और अन्य को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है। सिंह ने दुर्घटना के बारे में पीएम को जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News