Connect with us

राष्ट्रीय

नेशनल हाईवे 9 पर बस और पिकअप की हुई भिड़ंत दर्जन भर से ज्यादा घायल 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है बता दें कि नेशनल हाईवे-9 पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। मुरादाबाद की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से घायलों के इलाज का ध्यान रखने को कहा है।जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित लखनऊ हाइवे पर हादसा हुआ है।

यहां एक डबल डेकर बस ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है,जबकि दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका भी है।

फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और क्रेन के जरिए राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी अमित आनंद के अनुसार मुरादाबाद रामपुर हाइवे पर बस और पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News